तिरूपति बालाजी लड्डू विवाद : गिरिराज ने कहा- यह साजिश है, CBI करे जांच

पटना : तिरुपति बालाजी लड्डू प्रसाद कॉन्ट्रोवर्सी पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देखिए मैंने अभी पीछे कहा था कि यह एक साजिश है, इसकी सीबीआई से जांच होना चाहिए। सीबीआई से क्यों होना चाहिए जांच क्योंकि पूरे देश में जो दूध का रेट है और जो 320 रुपए केजी घी लेने की बात सामने आई है, यह एक साजिश है। मैं दो साल पहले उस ट्रस्ट से कहा था कि दुनिया की सबसे बड़ी महिलाओं के डेरी संस्थान है उस से घी लीजिए, लेकिन नहीं लिया। इसे साफ जाहिर है कि जो वहां की सरकार थी वह सरकार एंटी हिंदू थी। एंटी हिंदू हम इसलिए कह रहे हैं कि वह कन्वर्जन में विश्वास करते थे। उनके पिताजी ने भी काफी कराया था। कहीं कोई साजिश तो नहीं। जो हिंदुओं के देवी देवताओं और धर्म के खिलाफ इससे बड़ा अपराध कुछ हो नहीं सकता। मैं तो कहता हूं इसमें मिलावटी का केस नहीं हो बल्कि हत्या फांसी जितना बड़ा सजा हो। जांच में जो दोषी पाए जाएं उन पर मुकदमा दर्ज हो।

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका में जो बातें मैंने बोली उसमें बीजेपी झूठ मिलकर परोस रही है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांव का एक कहावत है मीठा-मीठा घट-घट और तीता तीता थू-थू। आपके कांग्रेस पार्टी के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कभी नहीं खंडन किया। आपके पार्टी के प्रवक्ता ने कभी खंडन नहीं किया। आप तो हफ्तों दिन तक भारत को गाली देने का काम किया। सिख समुदाय को अपमानित करने का काम किया। सिख के धर्म पर चोट पहुंचाया। आपका यही काम है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान दिया था कि जो भी भाजपा और आरएसएस का एक ही काम है कांग्रेस के जो नेता है उनका जीभ काटना। मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि खड़गे से अच्छा आदमी कौन मिलेगा, जो दिल की बात कह दिए। उन्होंने कहा कि 20 सीट अगर और मिल जाता तो मैं मोदी सहित सबको जेल में बंद कर देता। यानी इंदिरा गांधी का दूसरा रूप राहुल गांधी बनकर पैदा ले रहे हैं। यह देश लोग कर्नाटक की सरकार मुस्लिम परस्त सरकार यह अभी जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ रहे हैं। यह पाकिस्तान परस्त सरकार है। यह जो बोलते हैं पाकिस्तान उसका समर्थन करता है। जो पाकिस्तान बोलता है कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी वही बोलते हैं। यह लोग चाहते हैं कि देश में हिंदुओं को खत्म कर दिया जाए चाहे देश रहे या ना रहे। मैं मुस्लिम मुस्लिम चिल्लाता रहूं।

यह भी देखें : 

असदुद्दीन ओवैसी ने स्वीकार किया है कि वक्फ के पास उत्तर प्रदेश में 1.21 लाख वक्फ बोर्ड की संपत्तियां हैं। जिसमें से 1.12 लाख संपत्तियां अवैध हैं। जिनके पास कोई वैध कागज नहीं है। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड जमीन हड़पो आंदोलन का नाम है। वक्फ बोर्ड पसमांदा मुसलमानों का विरोधी है। क्योंकि उसके कमेटी में कहीं भी पसमांदा मुसलमान नहीं है, महिला नहीं है। यह वक्फ बोर्ड जमीन हड़प्पो आंदोलन भारत में नहीं चलेगा। भारत में कानून चलेगा। यह क्या जो पाकिस्तान है कि सब जमीन मंदिर का और सबका हड़प लोगे। यह वक्फ बोर्ड जमीन हड़प्पो आंदोलन का दूसरा नाम है। दिल्ली की नई आतिशी सरकार पर कहा कि लालू यादव जेल से कैसे सरकार चलाते थे। राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी। जीतनराम मांझी ने भी कहा था मैं कह रहा हूं दिल्ली में केजरीवाल सरकार रिमोट से चलाएंगे और हरियाणा में जाकर रोएंगे कि मैं हरियाणा का बेटा हूं मुझे बना दो।

यह भी पढ़े : गिरिराज ने कहा- संविधान में कहीं भी वक्फ बोर्ड संवैधानिक नहीं

महीप राज की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...