आज खरना, व्रती लेंगे 36 घंटे के निर्जला उपवास का संकल्प

रांची: महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को रवियोग में नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. व्रतियों ने नदी, कुआ तथा जल में गंगाजल मिला कर स्नान कर अरवा चावल, चना दाल, लौकी की सब्जी, आंवले की चटनी का प्रसाद ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की.

कार्तिक शुक्ल पंचमी यानी शनिवार को उत्तरापादा नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में खरना या लोहंडा में व्रती पूरे दिन का उपवास कर देर शाम में भगवान भास्कर की पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगे.
खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला । अनुष्ठान का संकल्प लेंगे. वहीं, षष्ठी यानी रविवार (19 नवंबर)
की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध दिया जायेगा, छठ महापर्व के चतुर्थ दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन सप्तमी सोमवार 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ देकर यश, संपदा का आशीर्वाद लिया जायेगा. छठ पर्व 24 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती पुलिस मुख्यालय ने छठ पर्व के मौके पर नदी, पार्क, नहर व तालाबों में दिये जाने वाले अर्ध को लेकर पुख्ता तैयारी का दावा किया है. राज्य में जिला पुलिस के साथ ही करीब 24 हजार अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को लगाया गया है.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...