Topchanchi : HDFC बैंक एटीएम में चोरी करते चोर को ग्रामीणो ने पकड़ा,किया पुलिस के हवाले

रिपोर्ट – सूरजदेव मांझी बाघमारा

Baghmara : तोपचाची थाना क्षेत्र सुभाष चौक स्थित HDFC बैंक एटीएम में चोरी करते एक चोर

को ग्रामीणो ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना मंगलवार की रात की है।

चोर को पकड़ने की बात लोगो को मालूम चलने पर भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

ग्रामीणो ने एटीएम में चोरी करने वाले चोर मो0 बिलाल बोकारो जिला शिवनडीह को पुलिस के हवाले कर दिया।

वही चोर के दो अन्य साथी मो0 तैयब और छोटू भागने में सफल हो गया।

पुलिस ने जीटी रोड में चोर की खड़ी कार को भी जब्त किया है।

पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

बताया जाता है कि तोपचाची सुभाष चौक स्थित एचडीएफसी बैंक ATM में कोई सुरक्षा गार्ड नही रहता है।

इसी एटीएम स्टोर में चोरी करने को लेकर चोर सुबह से घात लगाए हुए था।

कार को दूर जीटी रोड में खड़ी कर दिया था।

HDFC बैंक एटीएम में चोरी करते चोर को ग्रामीणो ने पकड़ा
HDFC बैंक एटीएम में चोरी करते चोर को ग्रामीणो ने पकड़ा

रात होने पर मो0 बिलाल एटीएम आया।एटीएम के अंदर छेड़छाड़ कर रहा था।

बगल में रहने वाले व्यक्ति ने देख लिया। जिसके बाद चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया।

देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगो भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद चोर से ग्रामीण पूछताछ किये।

पूछताछ में एटीएम में चोरी करने की बात को स्वीकार किया।

दो अन्य साथी भी होने की बात बताया।जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।

मौके पर पँहुची पुलिस चोर को हिरासत में ले लिया।

जीटी रोड में खड़ी कार में दो साथियों के पास लेकर पुलिस पँहुची।

हालांकि चोर के साथी तब तक फरार हो गया।

पुलिस कार को जब्त कर एटीएम में चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर थाना ले आई है।

पुलिस जाँच में जुट गई है।

एक साल पहले इसी HDFC बैंक एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

रुपये से भरे एटीएम मशीन को चोर उखाड़ ले गया था।

खाली एटीएम मशीन को पुलिस गिरिडीह जिले के डुमरी खेत से बरामद किया था।

पटना : देखिए आईडीबीआई बैंक के ATM में अनोखी चोरी

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...