ईंट पत्थर से कूच-कूचकर टोटो चालक की हत्या, कचड़े में मिला शव

नालंदा : टोटो चालक की हत्या – नालंदा जिला के रहुई थाना इलाके के पितौंजिया गांव कचड़ा संग्रहण केन्द्र में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। युवक की ईट पत्थर से कूच-कूचकर हत्या की गई है। मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी सिया पासवान का 32 वर्षीय पुत्र रंजय पासवान है। वह टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कल यानी बुधवार से उसका टोटो और मोबाइल भी गायब है।

टोटो चालक की हत्या –

मृतक के भाई चंद्रशेखर पासवान ने बताया कि वह टोटो चलता था। हर दिन 12 बजे दिन में घर आकर फिर शाम में निकलता था। मगर बुधवार को दोपहर में घर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद जब परिवार वालों ने फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा। खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच रहुई थाना पुलिस ने फोन कर उसे मोबाइल पर शव पहचान करने को बुलाया इसके बाद उसने अपने भाई की सब की पहचान की। परिवार वालों को आशंका है कि बदमाश टोटो छीनने बहाने रिजर्व कर यहां लाकर हत्या करने के बाद टोटो और मोबाइल लेकर चला गया।

टोटो चालक की हत्या –

रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि शरीर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान है। इससे पता चलता है कि ईंट पत्थर से वार कर हत्या की गई है। मृतक टोटो चलता था आसपास टोटो नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टमकर कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

=== COPY THIS INTO WORDPRESS CLASSIC EDITOR (Text tab) ===बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...