Advertisment

Toll Tax बढ़ोतरी से टोटो चालक नाराज, पाकुड़–हिरणपुर मार्ग पर सड़क जाम कर किया विरोध

Pakur: जिले के हिरणपुर प्रखंड में गुरुवार को टोल टैक्स (Toll Tax) बढ़ाए जाने के विरोध में टोटो ऑटो चालकों ने सड़क जाम कर दिया। मोहनपुर मोड़ के पास जाम के कारण पाकुड़–हिरणपुर मुख्य सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे आम यात्रियों और राहगीरों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।

Toll Tax में बढ़ोतरी से भड़के चालक:

टोटो चालकों ने बताया कि नगर परिषद की ओर से अचानक प्रवेश शुल्क बढ़ाकर 66 रुपये कर दिया गया है, जबकि आसपास के जिलों में यही शुल्क मात्र 30 रुपये लिया जाता है। चालकों का कहना है कि इतनी अधिक राशि वे देने में सक्षम नहीं हैं, जिससे उनके दैनिक आय पर भारी असर पड़ रहा है। चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि टोल टैक्स वसूली करने वाले कर्मचारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और मनमानी ढंग से चार्ज वसूला जाता है।

पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया जाम:

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टोटो चालकों से बातचीत की। आश्वासन और समझाने के बाद चालकों ने सड़क जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन टोल टैक्स (Toll Tax) व्यवस्था की समीक्षा करे ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो।

रिपोर्टः संजय सिंह

 

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...