ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, पति जख्मी

नवादा : नवादा जिले नेमदारगंज में गोविंजपुर से नवादा बाइक से जा रहे पति-पत्नी को अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। जख्मी पति-पत्नी को स्थानीय लोगों के सहयोग से नवादा के निजी धर्मशीला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया जहां गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि पति जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।

बताया जाता है कि गोविंदपुर डीह के अवधेश कुमार अपनी गर्भवती पत्नी विंदु देवी को चिकित्सक से दिखाने मोटरसाइकिल से नवादा जा रहा था। नेमदारगंज बाजार के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। स्थानीय लोग जबतक पहुंच पाते चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने सभी चक्का का हवा निकाल दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। मृतका अपने पिछे पांच पुत्री व एकमात्र पुत्र छोड़ गई है जबकि पति जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य अफरोजा खातुन ने मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़े : Breaking : नवादा में फैला डायरिया, महिला की मौत, लगभग 50 ग्रामीणों की बिगड़ी तबीयत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...