मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, दलित बस्ती में लगी भीषण आग, 4 बच्चे जिंदा जले, कई लापता

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला खबर आई है। जिसे सुनकर सभी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। दलित बस्ती में भीषण आगलगी की खबर सामने आई है। जिसमें चार बच्चे जिंदा जल गए हैं जबकि कई लापता हैं। एक दलित बस्ती में अचानक आग लगने से करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आ कर कई बच्चे जिंदा जल गए। यह घटना दिल दहला देने वाली है। अभी तक चार बच्चों के जिंदा जलने की जानकारी सामने आई है। जबकि अन्य कई बच्चे अभी भी लापता हैं।

Goal 3 22Scope News

आग में जिंदा जले बच्चे, कई लापता

आपको बता दें कि लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। ये घटना मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर मनी गांव की है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। साथ ही मौके पर भारी पुलिस की भी तैनाती है। पुलिस मामले की गंभीरता से गहन जांच कर रही है।

यह भी देखें :

मिठाई की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट

मुजफ्फरपुर में आग लगने की दूसरी घटना भगवानपुर यादव नगर चौराहे की है। एक मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। जिसके बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए। दरअसल, दुकान में कई सिलेंडर रखे हुए थे। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कई सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाला। इस घटना से इलाके में भगदड़ मच कई। घटना की सूचना मिलने के ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं।

भीषण आगलगी की दुर्घटना पर DM ने सुब्रत कुमार सेन ने जानकारी दी

मुजफ्फरपुर में हुई भीषण आगलगी की दुर्घटना पर जिलाधिकारी ने सुब्रत कुमार सेन ने जानकारी दी है। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत रामपुर मनी के वार्ड नंबर-12 में अगलगी की घटना के बारे में जानकारी दी है।

Muz DM 1 22Scope News
भीषण आगलगी की दुर्घटना पर DM ने सुब्रत कुमार सेन ने जानकारी दी

यह भी पढ़े : SSP ने कहा- अभी तक फरार हैं RJD MLA, चल रही है छापेमारी

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार में ‘आंगन का मिलन’ से बदलेगी...

Angan Ka Milan Bihar, पटना: बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम...

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...