ट्रेन नहीं मिली!.. चिंता छोड़िए, त्योहारी बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

पटना : होली और ईद के त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से करीब 200 अंतर्राज्यीय बसें 23 फरवरी से 23 मार्च तक संचालित होंगी। इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है।

भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी

यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं। भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा ऑफलाइन विकल्प भी है, यात्री बस में चढ़ने के बाद ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग मशीन से टिकट ले सकेंगे। इस पहल से यात्रियों को ट्रेनों में टिकट न मिलने की समस्या से निजात मिलेगी और यात्रा आरामदायक व किफायती बनेगी।

BSRTC 22Scope News

जानिए कैसे करें बुकिंग

निगम की ओर से बताया गया है कि इन बसों का परिचालन मुख्य रूप से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों के रूटों पर होगा। दिल्ली के लिए सबसे अधिक 62 बसें चलाई जाएंगी, जबकि पानीपत और अंबाला (हरियाणा) के लिए 40 और रांची (झारखंड) के लिए 10 बसें निर्धारित हैं। बिहार में ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और गयाजी सहित अन्य प्रमुख जिलों से रवाना होंगी। बसें एसी, स्लीपर और एसी-स्लीपर श्रेणी की होंगी, ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। राज्य सरकार ने यात्रियों को आकर्षित करने के लिए किराये में विशेष छूट देने का फैसला लिया है, जिससे सफर और भी सस्ता हो जाएगा।

यह भी पढ़े : होली से पहले सरकारी बस का सफर होगा महँगा, परिवहन निगम ने भेजा प्रस्ताव

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...