त्योहारों के लिए 200 से अधिक अंतरराज्यीय बसों की शुरुआत

पटना : त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) 200 से अधिक अंतरराज्यीय बसों का परिचालन कर रहा है। इन बसों की शुरुआत शनिवार को हो गई हैं। यह बस सेवा दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर बिहार से अन्य राज्य जाने और बिहार लौटने वाले प्रवासी कामगारों और बिहारवासियों को सुरक्षित और किफायती यात्रा देगी।

Goal 7 22Scope News

पटना से सबसे अधिक 35 बसें रवाना

बीएसआरटीसी के अनुसार, बिहार से झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली के लिए कुल 93 बसें रवाना हुई हैं। इनमें सबसे अधिक 35 बसें पटना से शुरू हुई हैं। वहीं, बिहार के लिए पश्चिम बंगाल से 24, दिल्ली से 15 बसें आ रही हैं।

डिजिटल भुगतान की सुविधा

निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक सितंबर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। ये त्योहारी बसें एसी सीटर और स्लीपर श्रेणी की हैं, जो 30 नवंबर 2025 तक संचालित होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बसों में यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, बसों के पीछे और निगम की वेबसाइट पर किराया और समय-सारणी की जानकारी भी उपलब्ध है, ताकि निजी बस ऑपरेटर मनमाना किराया ना वसूल सके।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

बीएसआरटीसी ने स्त्री-पुरुष दोनों के लिए चिन्हित बस पड़ावों पर साफ शौचालय की व्यवस्था की है। साथ ही, यात्रियों को किफायती किराए का लाभ देने के लिए राज्य सरकार ने विशेष सब्सिडी की घोषणा की है। यात्रियों के लिए 24 करोड़ रुपए और बस चालकों के लिए 36 करोड़ 35 लाख रुपए की सीट सब्सिडी दी जाएगी।

यह भी पढ़े : त्योहारों पर घर लौटना होगा आसान, CM की घोषणा पर BSRTC ने किया अमल…

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...