मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों ने की मुलाकात 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में 2024 बैच के बिहार कैडर के 12 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विरूपाक्ष विक्रम सिंह, प्रिया रानी, कृष्णा जोशी, प्रेम कुमार, सैयद आदिल मोहसिन, अजय यादव, सुरज कुमार, विग्नेश टीए, जतिन कुमार, के परीक्षित, महेश कुमार एवं कशिश बख्शी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में अनुभव साझा किए। इन 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों में तीन महिलाएं और नौ पुरुष हैं। इनमें बिहार (4), राजस्थान (3), दिल्ली (2), हरियाणा (1), तमिलनाडु (1) और झारखंड के एक रहने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा- आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आईएएस अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

CM IAS Officer 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई IAS अधिकारी रहे मौजूद

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे।

CM IAS Officer 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का किया उद्घाटन

Saffrn

Trending News

झारखंड से अब इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना होगा बेहद आसान,...

Jharkhand: झारखंड के ट्रैवललवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खासकर Train से यात्रा करने वालों के लिए बेहद रोमांचक खबर है।...

नालंदा शीतला मंदिर हादसा : PM, CM व सम्राट सहित कई...

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार...

भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते 2 कर्मी...

भागलपुर : भागलपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान 70 हजार रुपए...

Jharkhand में गैस सिलेंडर मिलने में हो रही परेशानी, इस टोल...

Jharkhand: मिडिल ईस्ट देशों में चल रहे युद्ध के कारण झारखडं में भी गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी

नवादा : नवादा जिल से सनसनीखेज खबर है जहां बगीचे में पेड़ से व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img