ट्रेन रद्द और उड़ानों में देरी: खराब मौसम और पावर ब्लॉक ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

रांची:  चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर रेल प्रशासन ने पावर ब्लॉक लिया है। इसके चलते 15 अप्रैल, मंगलवार को टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18601/18602 को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही रवाना हों।

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को रांची में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण रांची आने वाली दो फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। बेंगलुरु से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को कोलकाता भेजा गया, जबकि मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया।

इसके अलावा कई विमानों की लैंडिंग में भी देरी हुई। दिल्ली से शाम 4:45 बजे रांची पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से 6:32 बजे लैंड हुई। वहीं, दिल्ली से शाम 5 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 5:49 बजे रांची पहुंची। दिल्ली और कोलकाता से रात में आने वाली फ्लाइट्स भी डेढ़ से दो घंटे की देरी से लैंड की गईं।

रेल और हवाई यात्रा से जुड़े इन व्यवधानों के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Bihar MSME Policy 2026: बिहार MSME को मिलेगा नया बूस्ट, उद्योग...

Bihar MSME Policy 2026: बिहार को देश का अगला औद्योगिक ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की...

कोडरमा में Udit Raj Case को लेकर गरजे प्रदीप यादव, CID...

कोडरमा में उदित राज की संदिग्ध मौत मामले को लेकर चल रहे धरने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे। सीआईडी जांच...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अचानक बीमार पड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती...