झारखंड शिक्षा सेवा के कई अफसरों का तबादला

रांची: झारखंड शिक्षा सेवा के अफसरों को पोस्ट करने के संबंध में राज्य सरकार ने विभिन्न अधिकारियों को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति का आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 1 अगस्त को जारी किया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार, नीरजा कुजूर को पदस्थापन की प्रतीक्षा में उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त किया गया है। वहीं, अलका जायसवाल, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल को अपने कार्यों के अतिरिक्त प्राथमिक शिक्षा के अपर निदेशक के पद में रहने का नियमित फैसला लिया गया है। सचिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा, उप निदेशक (माध्यमिक शिक्षा), को स्थानांतरित करके झारखंड अधिविद्य परिषद् के सचिव के पद में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, दास सुनंदा चन्द्रमौलेश्वर (क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बेड़ों, रांची) 1 अगस्त, 2023 से 30 सितंबर, 2024 तक असाधारण अवकाश पर हैं। इसका परिणामस्वरूप, उक्त अवधि में श्रीमती अपरूपा पॉल चौधरी (जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा) लोहरदगा जिला शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित स्ट्रीट फूड...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग शहर के अन्नादा चौक पर स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग...