धनबाद : राजधनवार के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर की शुक्रवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। उनकी लाश निजी कार से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक ट्रांसपोर्टर संजय यादव की लाश निजी कार से बरामद हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।
मृतक संजय यादव गिरिडीह के राजधनवार का रहने वाला था। जीटी रोड पर ही एक ट्रांसपोर्ट का संचालन करता था। बरवाअड्डा के न्यू कालोनी में किराये की मकान में रहता था। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारवरवा के निकट ही उनकी शव बरामद हुई है। उनके साथ कुछ अन्य ट्रांसपोर्टरों के भी होने की बात सामने आ रही है। जो उनके साथ कार में मौजूद थे। पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी।
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल