राज्य के जंगल जंतु विहीन, हाईकोर्ट ने हाथियों की मौत पर उठाये सवाल

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में लातेहार जंगल में दो हाथियों की मौत के मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने जंगल से जानवरों के गायब होने पर कड़ी नाराजगी जताई. अदालत ने कहा कि राज्य में जंतु विहीन जंगल बना दिया गया है. कोर्ट ने कहा कि जंगल में जंतु का न रहना श्रृंगार विहीन जंगल है. इसके बाद अदालत ने इस मामले में फॉरेस्ट सचिव से पूछा कि जानवरों के संरक्षण और उनकी बढ़ोतरी को लेकर सरकार की क्या योजना है,

इसके अलावा अदालत ने सीसीएस से पूछा है कि पिछले 5 सालों में कितने हाथियों की मौत हुई है कितने का पोस्टमार्टम किया गया कितने की विसरा को जांच के लिए भेजा गया और जांच रिपोर्ट मिली या नहीं इस पूरे मसले पर 2 सप्ताह में अदालत में जवाब दाखिल किया जाना है।

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने जंगलों में अवैध खनन का मुद्दा उठाया जिस पर कोर्ट ने सहमति जताते हुए कहा कि जब जंगल में माइनिंग होगी तो वहाँ जानवर कैसे रह सकते हैं.

रिपोर्ट : प्रोजेश

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...