उत्तर बिहार में ट्रांसपोर्टर आज हैं हड़ताल पर, नहीं चलेंगी बसें

bus, strike, bus strike, transporter strike

मुजफ्फरपुर: अगर आज आप बस से उत्तर बिहार में कहीं भी जाने के लिए सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि पूरे उत्तर बिहार में आज बस नहीं चलेंगी। दरअसल तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर से नाराज ट्रांसपोर्टर 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। बिहार ट्रांसपोर्टर फेडरेशन ने 13 मार्च रात्रि 12 से 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है जो कि आगे अनिश्चितकालीन में भी परिवर्तित हो सकती है।

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक ज्यादती के खिलाफ बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडेरशन ने मोर्चा खोला है। तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर के कामों से आहत हो कर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन 24 घंटे के लिए चक्का जाम करेगी। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के साथ अगर मांगें पूरी नहीं की जाती है तो ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। ट्रांसपोर्टर की हड़ताल की वजह से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली में बसें नहीं चलेंगी।

Share with family and friends: