Garhwa : नाले में डूबकर शिक्षक की मौत, फंसा हुआ…

Garhwa : गढ़वा जिले के सेवाडीह गांव में नदी के नाले में डूबकर खरवारी टोला प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक मनोज कुमार सिंह की मौत हो गई। घटना रंका थाना क्षेत्र के सिरोही खुर्द पंचायत अंतर्गत सेवाडीह गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद रंका थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह 8 बजे शिक्षक अपने घर से निकले थे। उसके बाद घर नहीं आने पर परिवारजन सुबह से ही खोजबीन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi धुर्वा डैम में डूबी युवती का अबतक नहीं मिला सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन… 

Garhwa : गेरुआ उचरी के पास नदी में फंसा मिला शव

Garhwa : नाले में डूबकर शिक्षक की मौत, फंसा हुआ...
Garhwa : नाले में डूबकर शिक्षक की मौत, फंसा हुआ…

खोजबीन के दौरान क्षेत्र के गेरुआ उचरी के पास नदी के नाले में उनका मृत शरीर फंसा हुआ ग्रामीणों ने देखा। घटना की सूचना मिलते ही यह आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। तत्काल इस वारदात की जानकारी आदिवासी नेता पूर्व जिला पार्षद उमा देवी को दी गई। मुखिया कर्म दयाल सिंह ने तुरंत इसकी सूचना रंका थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

गढ़वा से आकाश की रिपोर्ट—

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...