Train update: झारखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब झारखंड से साउथ इंडिया की यात्रा करना और भी आसान होगा क्योंकि धनबाद से पोत्तनूर कोयंबटूर के बीच चलने वाली Amrit Bharat एक्सप्रेस कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो व रांची होकर चलेगी।
रेलवे ने जारी की अधिसूचना
इस ट्रेन को लेकर रेलवे ने परिचालन और रुट को लेकर अधियाचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, धनबाद –चंद्रपुरा रेल मार्ग से चलने वाली ट्रेन अब काटपाडी और कोयंबटूर होकर पोत्तनूर तक चलेगी। काटपाडी होकर चलने से धनबाद समेत झारखंड के विभिन्न शहरों से इलाज कराने वेल्लूर जानेवाले मरीजों को भी नया साप्ताहिक विकल्प मिल सकेगा।
किन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
जो भी यात्री इस रुट पर Amrit Bharat ट्रेन यात्रा करना चाहते हैं उन्हें बतादें कि ये ट्रेन आखिर किन स्टेशनों पर रुकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये ट्रेन धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो, मूरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगड़ा, संबलपुर, बारगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनीगुड़ा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, कोट्टावालासा, सिम्हाचलम नार्थ, दुव्वाड़ा, समलकोट, राजमुंदरी, एलुरु, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, रेणीगुंटा, तिरुतानी, काटपाडी, जोलारपेट्टई, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर व कोयंबटूर में होगा।
बता दें इस नई Amrit Bharat ट्रेन का उद्घाटन 11 मार्च को होना तय हुआ है।
ट्रेन का टाइमिंग क्या है
ट्रेन के टाइमिंग की बात करें तो 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत प्रत्येक शनिवार सुबह 6:15 पर खुलकर रविवार देर रात 1:31 पर बोकारो, रात 2:00 बजे चंद्रपुरा, सोमवार तड़के 3:13 पर कतरास एवं सुबह 4:00 बजे धनबाद आएगी।
16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत प्रत्येक सोमवार को धनबाद से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी। 2:33 पर कतरास, 3:24 पर चंद्रपुरा व 3:49 पर बोकारो तथा बुधवार दिन 11:20 पर पोत्तनूर पहुंचेगी।
Highlights


