आदिवासी नेता बीजेपी और कांग्रेस से सांसद बनने के बाद मुंह बंद कर लेते हैं-नब कुमार सरनिया

लोहरदगाः जिले के समाहरणालय मैदान में आज जनजातीय उद्यमिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन नेशनल एसटी-एससी हब के द्वारा किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में असम के कोकराझार लोकसभा से निर्दलय सांसद नब कुमार सरनिया और आदिवासी धर्म गुरु बंधन तिग्गा शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- पेशाब करने निकले युवक पर फायरिंग 

आदिवासी नेता सांसद बनने के बाद मुंह बंद कर लेते हैं

यह सम्मेलन का आयोजन एसटी एससी उधीमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। वही सांसद नब कुमार सरनिया ने आदिवासी सांसदों पर आदिवासी समाज के हितों की मांग पर पार्टी के नाम पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।

सम्मेलन 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-महिला की लाश सड़क पर….

सांसद ने कहा देश के आदिवासी नेता बीजेपी और कांग्रेस से सांसद बनने के बाद मुंह बंद कर लेते हैं और आदिवासियों की मांग पूरी नहीं हो पाती है। आदिवासी कई सालों से धर्म कोड की मांग कर रहे हैं लेकिन सांसदों की कमी कारण आदिवासियत की बात नहीं होता है।

झारखंड में चुनाव लड़ने पर बन रही है सहमति

हम राष्ट्रीय स्तर पर गण सुरक्षा पार्टी का निर्माण कर सांसद जिताएंगे और उन्हें बोलने की आजादी देंगे। वो अपना धर्म और जाति के लिए लड़ सकते हैं। झारखंड में भी हमलोग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। शिबू सोरेन गुरु जी से इसके लिए बात की जायेगी ताकि एकजुट होकर हम बेहतर कार्य कर सके।

ये भी पढ़ें-पेशाब करने निकले युवक पर फायरिंग 

वही सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा ने कहा सरकार जिस तरह से आदिवासियों के लिए कार्य करना चाहिए उस तरीके से नहीं कर रही है इसलिए हमलोग आदिवासियों को जागरुक रहे हैं ताकि आदिवासी योजनाओं का लाभ ले सके। राज्य सरकार और केंद्र सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगी हुई है और बीच में जनता परेशान हो रही है।

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...