Commercial Advertisment

Breaking : सरना धर्म कोड को लेकर कांग्रेस हमलावर, सांसद सुखदेव भगत बोले-आदिवासी अस्मिता के साथ अन्याय कर रही बीजेपी…

Breaking

Ranchi : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। आज प्रेस वार्ता में लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने आदिवासी अस्मिता, सरना धर्म और आदिवासियों के मौलिक अधिकारों को लेकर सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।

Giridih : खोरठा गायक पर युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार… 

Breaking : बीजेपी ने आदिवासियों के साथ धोखा किया

सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड के करीब 50 लाख आदिवासियों ने जनगणना के दौरान “सरना धर्म” कोड का समर्थन करते हुए इसे कॉलम में दर्ज किया था। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने सुनियोजित तरीके से “अन्य” कॉलम को हटवा दिया, जिससे सरना धर्म को मान्यता देने की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने इसे आदिवासियों के साथ बड़ा धोखा और उनकी आस्था पर कुठाराघात करार दिया।

ये भी पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

उन्होंने आगे कहा कि सरना धर्म प्रकृति पूजक परंपरा है, जो आदिवासी जीवन शैली का मूल आधार है। ऐसे में इसे मान्यता देना न केवल धार्मिक स्वतंत्रता का प्रश्न है, बल्कि यह आदिवासी अस्मिता और आत्मसम्मान से भी जुड़ा हुआ विषय है। सुखदेव भगत ने कहा कि भाजपा आदिवासियों को आज भी ‘वनवासी’ कहकर उनकी पहचान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : अवैध लॉटरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कर दी ये मांग… 

कांग्रेस की सरकार बनी तो सरना धर्म कोड को मिलेगी मान्यता

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि पार्टी हमेशा से सरना धर्म कोड की पक्षधर रही है और उन्होंने अपने पिछले घोषणापत्र में भी इसे शामिल किया था। उन्होंने वादा किया कि यदि झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनी, तो सबसे पहले सरना धर्म कोड को कानूनी मान्यता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : मुझे मत रोको मर जाने दो! तालाब में कूदा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस फिर… 

उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की जाए और सरना धर्म कोड को जल्द से जल्द लागू किया जाए।

अमित कुमार झा की रिपोर्ट–

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...