Simdega: जिले में झारखंड बंद को लेकर आदिवासी संगठन ने किया एनएच 143 जाम

Simdega: आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद के मद्देनजर सिमडेगा के आदिवासी संगठनों द्वारा शहर के झूलन सिंह चौक पर सड़क पर उतर कर एनएच 143 जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बंद करवा रहे आदिवासी नेताओं ने कहा कि राजधानी रांची में स्थित केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली की रैम्प हटाए जाने एवं अन्य मांगों को लेकर आदिवासी समुदाय के द्वारा संपूर्ण झारखंड बन्द का आह्वान किया गया है>

आज जिले में तमाम आदिवासी समुदाय के लोगों के द्वारा झारखंड सरकार से आदिवासियों की धार्मिक स्थल सरना की रक्षा, पेशा कानून 1996 नियमावली को राज्य में अविलंब लागू कराने, झारखंड में खड़िया भाषा प्लस टू विद्यालय शिक्षक नियुक्ति सृजन कराने, नई शराब नीति रद्द कराने, लैंड बैंक रद्द कराने, जनगणना प्रपत्र में सरना धर्म कॉलम की मांग करने, आदिवासी जमीन अधिग्रहण और सादा पट्टा में आदिवासी की जमीन गैर कानूनी रूप के खरीद-बिक्री एवं अन्य मांगों को लेकर पूरे राज्य में जोरों शोरों से आंदोलन कर रहे है।

Simdega: नेताओं ने हेमंत सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार खुद को अबूआ सरकार कहलाने का ढोंग करती है। जबकि हेमंत सरकार आदिवासियों के हित के विरुद्ध कार्य कर रही है। आदिवासी नेताओं ने कहा कि आदिवासियों का हक नहीं मिलेगा तो हेमंत सरकार को गद्दी से उतरना होगा।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...