Commercial Advertisment

August Kranti के अवसर पर गया में शहीदों को श्रद्धांजलि

गया: अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गया के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित शहीद जगरनाथ मिश्रा, शहीद भुई राम और कैलाश राम समेत कई अन्य वीर शहीदों के स्मारक पर भाजपा किसान मोर्चा के बिहार प्रदेश सह संयोजक पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर समेत अन्य भी मौजूद थे।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह दिन भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा था, जो महात्मा गाँधी के आह्वान पर 8 अगस्त 1942 को शुरू हुआ था। महात्मा गाँधी के करो या मरो आंदोलन में गया के ये शहीद ने गया कोतवाली थाना के समीप ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे।

वे ब्रिटिश सत्ता का विरोध करते हुए थाना पर तिरंगा लहराने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे थे तभी ब्रिटिश पुलिस ने इन निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी जिसमें कई लोग शहीद हो गए थे। धामी टोला में भी स्वतंत्रता सेनानी ब्रिटिश शासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, वहां भी ब्रिटिश पुलिस बर्बरतापूर्ण कई लोगों को गोली मार दी।

कोतवाली थाना और धामी टोला के इन वीर शहीदों की याद में हर वर्ष 9 अगस्त को स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें उनके बलिदान की याद दिलाता है और स्वतंत्रता की महत्ता को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, महेश यादव, बबलू गुप्ता, संजय यादव समेत अन्य मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar Police भर्ती परीक्षा देने जा रही एक परीक्षार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

August Kranti August Kranti

August Kranti

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चितरपुर प्रखंड...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: जियो के नए 15...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: रिलायंस जियो ने मोबाइल यूजर्स के लिए 15 रुपये का नया अनलिमिटेड 5G डेटा पैक पेश किया...

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...