गयाजी में विश्व जनसंख्या दिवस पर ग्राम उत्थान कार्यक्रम आयोजित

गयाजी: फतेहपुर प्रखंड के लोधवे पंचायत अंतर्गत ग्राम तेलनी एवं निमचक बथानी प्रखंड के खुखरी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हैंड इन हैंड इंडिया के ग्राम उत्थान कार्यक्रम के तहत विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक परियोजना प्रबंधक डॉ अभय कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, आंगनबाड़ी सेविका ललिता कुमारी, आशा कार्यकर्ता मालती देवी, प्राधानाध्यापिका सावेरिन खातून एवं संस्था कर्मी शशि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभय कुमार ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष की थीम ‘युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए सशक्त बनाना’ है। शीतल प्रसाद यादव ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस की शुरुआत की पृष्ठभूमि को साझा किया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच हम दो हमारे दो के संदेश को प्रसारित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम तथा बच्चों के लिए पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें – आबादी से अधिक ‘आधार’, ये है सीमांचल का सच

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी और पेन देकर सम्मानित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में करीब 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें श्रेया शर्मा को प्रथम, सोनम शर्मा को द्वितीय तथा प्रियांशु कुमारी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शशि कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभा कुमारी एवं कंचन कुमारी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में तबादलों का दौर जारी, एक दर्जन IPS किये गए इधर से उधर…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले...

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर...

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...

बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...