Bokaro में चार बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीन की मौत, ये था विवाद…

Bokaro : बोकारो में एक दर्दनाक घटना घटी जहां पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला ने 4 बच्चों के साथ कुंए में छलांग लगा दी। जिसके बाद कुंए में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक बच्ची व महिला जिंदा बच गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पति पत्नी को पूछताछ के लिए थाना ले गई।

Bokaro : तीन बच्चों की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

मामला गोमिया के चतरोचोटी थाना क्षेत्र के मूरपा गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी का अपने पति रंजीत गंझू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद तैश में आकर महिला अपने 4 बच्चों के साथ पास के कुंए में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला के कुंए में कूदते ही पति ने स्थानीय लोगों के सहायता से सभी को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : आदिवासी महिला और उसकी बेटी की पिटाई मामले में आजसू नेता के खिलाफ FIR दर्ज, पीड़िता से मिले विधायक मंगल कालिंदी… 

घटना में महिला और एक बच्ची को बचा लिया गया पर दो बच्चियों और एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चतरोचटी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं दोनों पति-पत्नी को अपने साथ थाने ले आई।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...