बाबा हरिहरनाथ मंदिर में शिव विवाह की पूर्व संध्या पर किया गया हल्दी कार्यक्रम का आयोजन

हाजीपुर : सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर हल्दी रस्म को निभाया गया। बाबा हरिहरनाथ के गर्भ गृह में हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा हरिहरनाथ पर हल्दी चढ़ाया। इस मौके पर दूर दराज के इलाकों से और अन्य जिलों से भी कई श्रद्धालु बाबा हरिहरनाथ को हल्दी चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि शादी की पूर्व संध्या पर जिस तरीके से पूजा हल्दी आदि का विध होता है। उसी तरीके से बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भी विधि किया जा रहा है। इतना ही नहीं मंदिर प्रांगण में महिलाएं स्थानीय लोकगीत भी गाती हुई नजर आई। मान्यता है कि शिव विवाह से पहले स्वयं श्री हरि विष्णु ने भगवान भोलेनाथ को हल्दी चढ़ाया था। बाबा हरिहरनाथ मंदिर में हरि अर्थात विष्णु और हर अर्थात शिव एक साथ विराजमान हैं। इसलिए यहां विशेष तौर से शिव बारात के पूर्व संध्या पर हल्दी रस्म को निभाया जाता है।

यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि आज, पटना सहित बिहार के श्रद्धालुओं से गूंज उठा शिवालय, CM नीतीश कुमार ने दी बधाई

यह भी देखें :

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...