Dhanbad: चोरी की तीन बाइक बरामद, दो शातिर चोर भी गिरफ्तार

Dhanbad: जिले के भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से तीन चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये दोनों आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

Dhanbad: चोरी की तीन बाइक बरामद

सोमवार शाम को धनबाद के वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार भूली ओपी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संध्या गश्ती दल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार राय ने बैरिकेडिंग लगाकर जांच शुरू की। करीब रात 7 बजे झारखंड मोड़ की ओर से आ रही एक ब्लू कलर की बिना नंबर प्लेट वाली हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार युवकों ने भागने की कोशिश की। गश्ती दल ने तुरंत पीछा कर झारखंड मोड़ के पास उन्हें पकड़ लिया।

Dhanbad: दो शातिर चोर गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले गाड़ी अपने दोस्त की बतायी, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो फरीद खान और मेराज ने बताया कि नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल किया जा रहा था। दो मोटरसाइकिल एक महीने पहले सरायढेला और पांडरपल्ला से चोरी की गयी थी।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...