Advertisment

थूक चटवाने और पिटाई मामले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल

धनबाद : शुक्रवार को धनबाद में भाजपा के मौनधरना कार्यक्रम के दौरान मंदबुद्धि युवक की पिटाई और थूक चटवाने के मामले में गिरफ्तार दो भाजपा कार्यकर्ताओं शनिवार को सीजीएम कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. देर रात इस मामले में आरोपी जितेंद्र साव और संजय शर्मा को वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जबकि तीन अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

इससे पूर्व पुलिस के द्वारा दोनों को कोरोना व मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं धनबाद मंडल कारा गेट के समीप भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में मौजूद रहे और जेल जा रहे कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया.

घटना की वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को ट्वीट कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था. सीएम के ट्वीट के बाद डीसी संदीप कुमार के आदेश पर 5 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

वहीं जीशान के भाई रेहान खान ने भी मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी. रेहान का कहना है कि उसका भाई जीशान मानसिक रूप से बीमार है. जिसका इलाज पिछले आठ से दस सालों से रांची के एक अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने बताया कि शमशेर स्थित घर से जीशान निकलकर बाहर चला गया था. सिटी सेंटर के समीप बीजेपी का धरना कार्यक्रम चल रहा था. माइक की आवाज सुनकर वह वहां रूक गया. जहां उसकी पिटाई भाजपा नेताओं के द्वारा की गई. यही नहीं उसे उठक बैठक कराया गया और थूक चटवाया गया. उसके बाद उससे जय श्री राम का नारा भी लगवाया गया.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश : भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...