मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में बूढी गंडक नदी में नाव डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं नाव पर सवार चार अन्य लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। दोनों की मौत के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक अपने एक अन्य भाई और भतीजा के साथ जमीन सर्वे के लिए बूढी गंडक नदी नाव से पार कर जा रहे थे तभी नाव पलट गई।
नाव के पलटने के कारण दोनों भाई अजीत चौधरी और उनके भाई पूर्व सैनिक विद्यानंद चौधरी की डूबने से मौत हो गई जबकि अन्य लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे दोनों को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Jakarta Conference में बिहार की दीर्घकालिक जलवायु रणनीति को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा
मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Boat Boat
Boat


















