Advertisment

बिहार में अपराधी बेलगाम, 24 घंटे में पुलिस जवान सहित 5 लोगों की हत्या

पटना : इन दिनों बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं.

राज्य के अलग-अलग जिलों में बीते 24 घंटे में पुलिस जवान सहित

5 लोगों की अपराधियों ने हत्या कर दी. सीवान में पुलिस जवान को गोलियों से भून दिया.

वहीं राजधानी पटना में स्कूटी सवार दो युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

बिहार के औरंगाबाद में अपराधियों ने हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया.

भागलपुर में श्रीनिकेतन अपार्टमेंट में अपराधियों ने दो लोगों पर धारधार हथियार से हमला किया

जिसमें गार्ड की मौत हो गई. इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई.

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बिहार में अपराधी बेलगाम – पटना में डबल मर्डर से मचा हड़कंप

राजधानी पटना में मंगलवार की रात डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

पूरी वारदात पटना के बाईपास थाना इलाके के अगमकुआं शीतला मंदिर सड़क के पास की है.

मंगलवार की रात स्कूटी सवार दो युवक को अपराधियों ने गोली मार दी.

इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गए हैं. एक युवक चंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,

जबकि दूसरा युवक अभिनंदन उर्फ गोलू की मौत एनएमसीएच में इलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी.

घटनास्थल से पुलिस ने दो कारतूस के खोखे बरामद किए हैं.

बिहार में अपराधी बेलगाम: सीवान में पुलिस जवान को गोलियों से भूना

अपराधियों ने सीवान में पुलिस के जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान की मौत हो गई.

मृत जवान का नाम बाल्मीकि यादव बताया जा रहा है, जो सिसवन थाना में तैनात थे.

घटना के बारे में बताया गया कि सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में पुलिस की टीम गस्ती कर रही थी. गस्ती कर रही टीम को गुप्त सूचना मिली कि दर्जनों की संख्या में अपराधी किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रही है, तभी पुलिस टीम इन अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने पहुंची.

इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें गश्ती दल के एक जवान को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अपराधियों ने भागने के दौरान कई राउंड फायरिंग किया. भागने के दौरान फायरिंग में अपराधियों की गोली से एक ग्रामीण भी जख्मी हो गया. घायल ग्रामीण गयासपुर निवासी सेराजुद्दीन खान है. जिसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है.

श्रीनिकेतन अपार्टमेंट में अपराधियों ने धारधार हथियार से किया हमला

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के चंडी प्रसाद लेन के श्रीनिकेतन अपार्टमेंट में अपराधियों ने दो लोगों पर धारधार हथियार से हमला किया. जिसमें गार्ड की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफ़र किया गया है. मृतक गार्ड की बहन ने बताया कि उसका भाई अविवाहित था और पढ़ाई भी कर रहा था. सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिहार में अपराधी बेलगाम: हत्या कर शव को डैम में फेंका

औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड में सलैया थाना क्षेत्र के डिप्टी बिगहा गांव स्थित पक्का डैम से स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया. मृतक की पहचान हरी बिगहा गांव निवासी कारू भुइया के रूप में की गई है. मामले में परिजनों ने कारू की हत्या कर शव को डैम में फेंके जाने का आरोप लगाया है. मृतक की पत्नी शांति देवी ने गांव के ही मुंशी रिकियासन से विवाद होने की बात बताई है.

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...