टाटा सुमो गाड़ी चुरा कर भाग रहे दो अपराधियों दबोचे गये

गिरिडीह :  टाटा सुमो गाड़ी चुरा कर भाग रहे दो अपराधियों को गिरिडीह में धर दबोचा गया है. जमशेदपुर पुलिस की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस ने इन अपराधियों का पीछा करते हुए इन्हें नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा पावर हाउस के पास से धर दबोचा. इसके साथ ही चोरी की गई टाटा सुमो भी बरामद कर ली गई है.

 

Tata Sumo
Tata Sumo

घटना के बाबत बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जमशेदपुर से एक टाटा सुमो गाड़ी चुरा कर दोनों फरार हो गए. गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा होने से जमशेदपुर पुलिस ने इनकी लोकेशन ट्रैक की तो पाया की अपराधी गाड़ी के साथ बेंगाबाद थाना क्षेत्र में हैं.

जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत बेंगाबाद थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदल बल अपराधियों के लोकेशन पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही दोनों टाटा सुमो गाड़ी को तेज़ गति से गिरिडीह की ओर भगाने लगे.

पुलिस ने दोनों का पीछा करना शुरू किया. भागने के क्रम में अपराधियों की गाड़ी नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा पावर हाउस के पास एक पोल से टकरा गई और दोनों गाड़ी से उतर कर भागने लगे.

पुलिस दोनों को खदेड कर पकड़ लिया.शुरूआती तफ्तीश में पता चला है कि अपराधियों के नाम शफीक अली और राशिद हुसैन उर्फ़ चिकना हैं. दोनों ही काफी शातिर अपराधी है और दोनों पर प्रदेश के विभिन्न थाना में हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट, डकैती, चोरी सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज़ हैं.

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...