सीसीएल में दो दिवसीय राजभाषा तकनीकी कार्यशाला का आयोजन

रांची. आज सीसीएल मुख्यालय, रांची स्थित प्रकाश हॉल में दो दिवसीय (12-13 अगस्‍त, 2024) राजभाषा तकनीकी कार्यशाला आरंभ हुआ, जिसका विषय ‘उच्‍चस्‍तरीय एमएस ऑफिस व आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस’ था। कार्याशाला का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (कार्मिक), हर्ष नाथ मिश्र ने किया। कार्यक्रम में मुख्‍य वक्‍ता के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मुख्‍य प्रबंधक, एडवांस माइक्रोसाफ्ट के विशेषज्ञ ओम प्रकाश अग्रवाल थे।

सीसीएल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

इस अवसर विशेष पर निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि ऑफिस के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी कंम्‍प्‍यूटर की अनिवार्यता हो गयी है। आज की कार्यशाला इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है कि तकनीक के साथ राजभाषा को आगे बढ़ाने का दायित्‍व हम सभी पर है। अतः इस कार्यशाला से भरपूर लाभ लेने का प्रयास करें। सीखने के साथ-साथ अपने सहकर्मियों के साथ भी अर्जित ज्ञान साझा करें, तभी इस कार्यशाला का उद्देश्‍य पूरा होगा।

महाप्रबंधक (अ.स्था/राजभाषा) संजय ठाकुर ने कहा कि हमारे दैनिक कार्यनिष्‍पादन में एमएस वर्ड, एक्सेल से संबंधित जो भी समस्‍या आती है, वह इस कार्यशाला से निश्‍चय ही हल हो सकता है। मुख्‍य अतिथि एवं मुख्‍य वक्‍ता ओम प्रकाश अग्रवाल कंम्‍प्‍यूटर की नवीनतम तकनीकों विशेषकर एमएस वर्ड के विभिन्न तकनीकी पहलुओं एवं टूल्स से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस कार्यशाला में मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन महाप्रबंधक (अधि.स्था/राजभाषा) संजय ठाकुर, दिविक दिवेश, बलिराम सिंह एवं अन्य के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...