कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए सीसीएल और नैसकॉम के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

रांची. मंगलवार को कर्मचारियों के उभरते प्रौद्योगिकियों में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए सीसीएल और नैसकॉम के बीच एक समझौता ज्ञापन किया गया। इस अवसर विशेष पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र और नैसकॉम के राष्ट्रीय लीड सुधीर कुमार उपस्थित थे।

यह समझौता ज्ञापन सीसीएल कर्मचारियों के बीच डिजिटल जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रयास को दर्शाता है। इससे सीसीएल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में और गति आएगी, जिससे नए युग के डिजिटल कौशल में कुशल कार्यबल तैयार करने में मदद मिलेगी।

जीएम (एचआरडी) आरके पांडे ने निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र और नैसकॉम के फ्यूचरस्किल्स प्राइम के राष्ट्रीय लीड सुधीर कुमार का स्वागत किया। निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि उभरती हुई डिजिटल तकनीक हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन तकनीकों में कौशल विकास से न केवल कर्मियों के कार्य निष्पादन में दक्षता आएगी, बल्कि वे साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता से परिचित होंगे।

सीसीएल, नैसकॉम के साथ इस तरह का समझौता ज्ञापन करने वाली सीआईएल की पहली कोयला कंपनी है, जो इसकी डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न विभागों और क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...