Dhanbad से अवैध लॉटरी के दो धंधेबाज गिरफ्तार, मास्टरमाइंट सहित…

Dhanbad : झारखंड में अवैध लॉटरी का खेल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी प्रतिबंधित लॉटरी का अवैध कारोबार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस छापेमारी भी करती है लेकिन फिर से यह धंधा शुरू हो जाता है। इसी बीच धनबाद के सुदामडीह पुलिस के द्वारा अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- Saraikela : JMM को लग सकता है फिर बड़ा झटका, दो और विधायक हो सकते हैं बीजेपी में शामिल ! 

Dhanbad : अवैध लॉटरी टिकट एवं नगद राशि बरामद

पुलिस ने सुदामडीह थाना क्षेत्र अतंर्गत गौरकुट्टी में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध लॉटरी टिकट एवं नगद राशि सहित अवैध लॉटरी माफिया अजय चौरसिया के साथ लॉटरी सेलर करण महतो को भी पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। डीएसपी सिंदरी भूपेंद्र राउत ने सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Breaking : कल झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, हो सकती है बड़ी घोषणा… 

सिंदरी डीएसपी ने कहा कि धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना के आधार पर सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौरा गौरखुट्टी स्थित अजय चौरसिया के घर पर छापेमारी करते हुए अवैध लॉटरी के साथ ही राशि बरामद की। वहीं पुलिस ने मौके से अवैध लॉटरी के मास्टर माइंड अजय चौरसिया एवं एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तार किया है। अवैध लॉटरी के धंधे में लिप्त अन्य सदस्यो की खोजबीन जारी है।

धनबाद से राजकुमार की रिपोर्ट—-

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!