MADHEPURA में खेलने के दौरान दो मासूम की पानी भरे गढ्ढे में डूब कर मौत

मधेपुरा: मधेपुरा में तालाब के किनारे खेल रहे दो बालक की डूबने से मौत हो गई। मामला मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा करौती पंचायत स्थित छर्रापट्टी गांव की है। मृतक की पहचान छर्रापट्टी वार्ड 05 निवासी हीरा यादव के करीब 11 वर्षीय बेटे अवनीश कुमार और मिंटू यादव के 11 वर्षीय बेटे मिथिलेश कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद दोनों के घर में मातम पसर गया।

मृतक के चाचा रंजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में उनका भतीजा अवनीश और मिथिलेश बहियार में खेलने गया था। खेलने के दौरान ही दोनों बालक बहियार में मिट्टी काटने से बने गड्ढे में डूब गया। देर शाम तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटा तो आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को बहियार काम करने गए लोगों ने पानी में दोनों के शव को देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद तालाब में डूबे दोनों बालक को नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि अवनीश दो भाई में सबसे बड़ा था। वहीं मिथिलेश तीन भाई में सबसे छोटा था। मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। इधर, मौत की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है। मौके पर पहुंची उदाकिशनगंज थाने की पुलिस ने दोनों बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पूर्णिया पहुंचे CM नीतीश, बताया एनडीए में विकास कार्यों को

MADHEPURA MADHEPURA

MADHEPURA

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...