Road Accident में किशोरी की मौत, आक्रोशित लोगों ने…

औरंगाबाद: औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं घटना के बाद मौके पर आक्रोशित हो कर लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना औरंगाबाद के संथुआ मोड़ के समीप एनएच 19 की है। बताया जा रहा है कि रिसियप थाना क्षेत्र संथुआ गांव निवासी रामेश्वर राम की 16 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी सब्जी लेने गई थी तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गई।

घटना के बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को जिला परिषद सदस्य धनंजय कुमार, पूर्व पंचायत समिति नागेंद्र कुमार के सहयोग से समझा बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Police गिरफ्त से भागा कैदी, बीती रात किया गया था गिरफ्तार

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Road Accident Road Accident

Road Accident

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...