Munger में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, कई जख्मी

मुंगेर: सोमवार की देर शाम मुंगेर के खड़गपुर बरियारपुर एनएच 333 मुख्य मार्ग पर अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार की देर शाम शामपुर खड़गपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 मुख्य मार्ग के समीप माल वाहन और सीएनजी रिक्शा की टक्कर में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकाश कुमार के रूप में की गई जो हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के मुलुक टांड गांव की।

दूसरी घटना शामपुर सूर्य मंदिर के समीप एक अनियंत्रित ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें ई- रिक्शा पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई एवं अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हुए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया जहां रास्ते में महिला की मौत गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम कोड़ासी गांव निवासी मुन्ना दास की पत्नी रेखा देवी एवं उसी गांव की अन्य महिला ई -रिक्शा पर सवार होकर खड़गपुर से अपने गांव कोड़ासी गांव वापस लौट रही थी, तभी सूर्य मंदिर के समीप खड़े ट्रक में ई- रिक्शा ने टक्कर मार दिया जिसमें रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के मुंगेर सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।वहीं घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर बरियारपुर खड़गपुर मुख्य मार्ग कोड़ासी के पास सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।

लगभग दो घंटे जाम के बाद खड़गपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सीओ संतोष कुमार सिंह सड़क जाम स्थल पर पहुंचे। काफी समझने के बाद ग्रामीण व परिजनों ने सड़क जाम को हटाया। वहीं बीडीओ ने मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए दिए और हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  दिवंगत IPS Officer का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पसरा मातम

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger Munger Munger

Munger

Ranchi Suicide Case: Live Video Call पर युवक की मौत, दो...

रांची के शांतिनगर में युवक की आत्महत्या मामले में नया खुलासा। लाइव वीडियो कॉल का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवतियों...

Ranchi Railway Station South Gate पर Airport जैसी Parking System, यात्रियों...

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट पर एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक पार्किंग व्यवस्था लागू होगी। हर वाहन को एंट्री पर्ची मिलेगी और ट्रैफिक...

Jharkhand Building Regularization: अवैध भवनों को वैध कराने की आवेदन अवधि...

झारखंड में बिना नक्शा बने भवनों को वैध कराने की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। सात लाख भवनों के मुकाबले सिर्फ 4500 आवेदन मिले,...