Munger में सड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

मुंगेर: मुंगेर में एक सड़क दुर्घटना में घायल एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर किचनिया पीपल के समीप की है जहां तेज रफ़्तार स्कूटी सवार ने एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत काजीचक निवासी सियाराम यादव के रूप में की गई।

परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम बहियार में पशु को चरा कर किसान घर लौट रहे थे तभी फोरलेन पर एक स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्होंने सदर अस्पताल में सोमवार की देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने स्कूटी सवार को भी पकड़ लिया था लेकिन वह सदर अस्पताल से फरार हो गया। मृतक घर का मुख्य सदस्य था और परिवार की भरण पोषण करता था। फ़िलहाल घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Census: अगले वर्ष जनगणना की तैयारी में जुटी है केंद्र सरकार, जातिगत गणना पर…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger Munger

Munger

DIG की सख्ती का असर, अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई, आशीष...

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय एक बार फिर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अपने सख्त रुख के कारण चर्चा में हैं।...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में...

पटना : भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

Barh Pati Patni Vivad: मोबाइल में महिला का नंबर देखने के...

Barh Pati Patni Vivad: बाढ़ (पटना): पटना जिले के बाढ़ सब-डिविज़न में पंडारक पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिहारी बीघा गाँव में...