Patna में तीन दिवसीय कृषि महोत्सव में पहुंचे दो लाख लोग, खूब की खरीददारी

पटना: Patna के गांधी मैदान में चल रहे तीन दिवसीय बागवानी महोत्सव का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने तीन दिनों के भीतर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मंगल पांडेय ने अपने संबोधन के दौरान पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन से बागवानी को प्रोत्साहन मिलेगा और इसका दायरा भी बढ़ेगा। हमारा लक्ष्य है कि राज्य में बागवानी बढ़े, इसका क्षेत्रफल बढ़े और किसानों की आमदनी भी अधिक हो। हमारा उद्देश्य है कि राज्य में बागवानी फसलों का ज्यादा से ज्यादा उत्पादन हो, प्रसंस्करण और भंडारण हो।

मंगल पांडेय ने कहा कि इस तीन दिवसीय बागवानी महोत्सव में पौधों के बिचड़ों, बीजों, मधु और मखानों सहित विभिन उत्पादों की बिक्री हुई है और इन तीन दिनों में इस महोत्सव मे 2 लाख लोग आए। यहां तीन दिनों तक कृषि विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सत्र चलाकर किसानों को बदलते वातावरण के हिसाब से खेती करने और फसलों का उत्पादन बढ़ाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।

यहां एक ही पौधे में बैंगन और टमाटर (ब्रोमेटो) को लोगों ने देखा और सराहा। इस महोत्सव में 788 किसानों ने 100 स्टालों में 1200 से भी ज्यादा प्रदर्श दिखाया। वहीं सबसे ज्यादा प्रदर्श दिखाने वालों में प्रथम स्थान पर पूर्णिया, फिर वैशाली और अन्य जिले रहे। कृषि मंत्री ने बागवानी महोत्सवा के सफल आयोजन को लेकर कृषि विभाग के बागवानी निदेशक श्री अभिषेक कुमार और उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इस बार का बागवानी महोत्सव कई मायने में महत्वपूर्ण रहा। जहां कृषकों के उत्पादों के प्रदर्शनी के साथ बिक्री हेतु नर्सरी, बीज, बिचड़ा एवं कई शोभाकारी पौधे, मधु, मखाना आदि उत्पादों का स्टॉल लगाया गया। मुझे हर्ष है कि कड़ाके की ठंढ के बावजूद भी बागवानी महोत्सव 2025 में पटनावासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महोत्सव के दो ही दिनों में करीब 25 लाख रूपये की बागवानी उपकरण, बीज, पौधे, शोभाकारी पौधे, गमले, शहद, मखाना एवं अन्य प्रसंस्कृत उत्पाद की बिक्री हुई।

इस मौके पर कृषि मंत्री मंगल पांडेय समेत, कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, विशेष सचिव वीरेंद्र प्रसाद यादव, निदेशक बामेती, धनंजय पति त्रिपाठी, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, संयुक्त सचिव मनोज कुमार एवं मदन कुमार, कृषि मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह समेत कृषि विभाग के कई अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Police सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में शामिल हुए थे मुन्ना भाई, शारीरिक परीक्षा में हो रहा खुलासा

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna Patna Patna

Patna

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...