Commercial Advertisment

बोकारो में दो विधायकों की जुबानी जंग थाने तक पहुंची, श्वेता सिंह पर जानलेवा हमले का केस दर्ज


बोकारो:  विधायक श्वेता सिंह और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच जुबानी जंग अब कानूनी मोड़ ले चुकी है। 3 अप्रैल को विस्थापितों पर लाठीचार्ज के दौरान एक युवक की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इस घटना के विरोध में हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान दोनों विधायक आमने-सामने आ गए थे।

7 अप्रैल को जयराम महतो ने बोकारो स्टील सिटी थाने में श्वेता सिंह और उनके समर्थकों — मनीष कुमार सिंह व राजीव गुप्ता — के खिलाफ जानलेवा हमले के इरादे से हमला करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि वे पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने गुजरात आई थीं और सोशल मीडिया के माध्यम से केस की जानकारी मिली। उन्होंने इस आरोप को “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और ओछी हरकत” करार दिया। साथ ही कहा कि जयराम महतो की हरकतें एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देतीं।


GST Collection October 2026: दिवाली से पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर...

अक्टूबर 2026 में देश का जीएसटी कलेक्शन 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले 22.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।...

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...

Ranchi Crime: घरेलू विवाद में खूनी खेल, दामाद ने पत्नी और...

 रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर...