दो लोगों ने आत्महत्या की

दो लोगों ने आत्महत्या की

रांची: मंगलवार को राजधानी में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है. दोनों घटना सदर थाना क्षेत्र की है। पहला मामला सदर थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा का है। यहां सिंकू पासवान नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली है।

वहीं दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के भाभा नगर में हुई है। यहां 56 वर्षीय विजय राम ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया औश्र आगे की जांच कर रही है।

सिंकू पासवान रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह चुना भट्ठा स्थित अपने ससुराल आया था। परिजनों के अनुसार, ससुराल में ही उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर सोमवार की रात झगड़ा हुआ था। इसी बात से नाराज होकर सिंकू पासवान ने आत्महत्या कर ली। वहीं विजय राम रांची के एक डॉक्टर का गाड़ी चलाता था।

Share with family and friends: