चांडिल में वज्रपात से दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सरायकेला. खबर जिले के चांडिल से है। यहां वज्रपात से दो की लोगों की मौत हो गयी। घटना आज शाम पांच से छः बजे के बीच बतायी जा रही है। मृतक की पहचान बनू टुडू (60) और कालीराम बेसरा (55) के रूप में हुई है। दोनों बोराबिंधा गांव के रहने वाले हैं। वहीं दोनों की मौत के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वज्रपात से दो लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि दोनों मत्स्य मित्र था। प्रतिदिन की तरह मछली को चारा देने के लिए दोनों चांडिल डैम जलाशय के अंदर क्रेज कल्चर के माध्यम से मछली उत्पादन करते थे। प्रतिदिन की तरह मछली को चारा खिलाने के क्रम में आज दोनों वज्रपात के शिकार हो गये, जिससे दोनों की मौत हो गयी।

बता दें कि, चांडिल के भादूडीह में साप्ताहिक हाट के दौरान कुछ दिन पहले व्रजपात से तीन लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि तीन लोग घायल हो गये। आज फिर वज्रपात से चांडिल में दो लोगों की मौत हो गयी है।

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...