कोडरमा में कार के साथ दो व्यक्तियों का अपहरण, एक का मिला शव, एक गंभीर हालत में मिला

कोडरमा. जिले में अपहरण, लूट और हत्या का मामला प्रकाश में आया है। कोडरमा घाटी के लाठबहिया में जंगल से चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के धनगढ़ा के रहने वाले हेमराज का शव बरामद किया गया है, जबकि इसी जंगल से उसके साथ स्विफ्ट गाड़ी में चल रहे आकाश कुमार को गम्भीर रूप से जख्मी हालत में बरामद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोडरमा में दो व्यक्तियों का अपहरण

परिजनों के अनुसार आकाश और हेमराज मुंबई से आने वाले किसी यात्री को रिसीव करने के लिए कोडरमा स्टेशन के लिए घर से दो दिन पहले निकले थे, लेकिन कल अचानक से उन्हें हेमराज और आकाश के अपहरण की जानकारी मिली और आकाश के मोबाइल फोन से परिजनों के पास फिरौती के लिए अज्ञात लोगों का फोन भी आने लगा।

आकाश और हेमराज को छोड़ने के एवज में अपहरणकर्ताओं ने दो लाख रुपए फिरौती की मांग की थी, जिसमें तकरीबन 50 हजार रुपये परिजनों ने फोन पे के माध्यम से अपहरण कर्ताओं को दे दिये थे, लेकिन आज सुबह अचानक परिजनों को हेमराज की हत्या और आकाश के मरणासन्न स्थिति में बरामद होने की सूचना मिली।

हेमराज की गला रेतकर हत्या की गई थी, जबकि आकाश के पीठ में चाकू घोपने के कई निशान है। फिलहाल आकाश स्पष्ट रूप से कुछ भी बता पाने में सक्षम नहीं है। पुलिस भी पूरे मामले की छानबीन कर रही है और घायल आकाश के होश में आने का इंतजार कर रही है। एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में लिफ्ट लेकर आकाश और हेमराज का अपहरण करने उन्हें लूटने और उसके बाद हेमराज की हत्या कर उसका शव कोडरमा घाटी के जंगल में फेक देने के बाद आकाश को भी मरणासन्न स्थिति में छोड़ अपराधी कार लेकर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के साथ-साथ लूटी गई कर को भी बरामद करने में जुटी है।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharnet Profile Update: रांची पुलिस कर्मियों के लिए सख्त आदेश, 24...

 रांची में पुलिस कर्मियों को 24 घंटे में Jharnet प्रोफाइल अपडेट करने का आदेश, नहीं तो मार्च 2026 से वेतन और भत्ते पर रोक...

Encroachment Action: रांची नगर निगम सख्त, Gift Deed जमीन पर कब्जा...

 रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। दोषी पाए जाने पर...

Education Loan Boost: झारखंड में Guruji Student Credit Card योजना में...

 झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अब 15 लाख तक एजुकेशन लोन बिना मार्जिन मनी मिलेगा।Education...

Treasury Scam: 28 करोड़ घोटाले में बड़ा खुलासा, 17 साल नौकरी...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा। शंभु कुमार समेत आरोपियों ने जानबूझकर ट्रेनिंग नहीं ली ताकि अकाउंट सेक्शन में पकड़ बनाए रख सकें।Treasury Scam...

Bihar Politics Update: नीतीश कुमार की आखिरी Cabinet बैठक 14 अप्रैल...

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक। भाजपा पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img