Advertisment

आपस में भिड़े दो पुलिसकर्मी, नशे में धुत जवान ने ASI की फाड़ी वर्दी

धनबाद के अभया सुंदरी स्कूल के पास की घटना

धनबाद : धनबाद के अभया सुंदरी स्कूल के निकट शनिवार को देर रात तकरीबन 10ः00 बजे दो पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में धनबाद थाना के एक पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि नशे में धुत जवान ने एएसआई की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल भी तोड़ दिया.

दो पुलिसकर्मियों के आपस में भिड़ने और जमकर मारपीट होते देख वहां के लोगों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि धनबाद थाना के सीमावर्ती क्षेत्र अभया सुंदरी स्कूल के पास बीती रात तकरीबन 10ः00 बजे धनबाद थाना के एएसआई अशोक मंडल और एक ट्रैफिक जवान आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान धनबाद थाने के एएसआई अशोक मंडल की वर्दी भी फट गई तथा उनके मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. एएसआई अशोक मंडल को थोड़ी चोट भी आई है.

स्थानीय लोगों की मानें तो ट्रैफिक जवान ने शराब पी रखी थी, बुरी तरीके से नशे में धुत था. वहीं ट्रैफिक जवान का धनबाद थाना के एएसआई अशोक मंडल से थोड़ी कहासुनी हुई. कहासुनी इतनी बढ़ गई की मामला झड़प में तब्दील हो गई. इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई.

वहीं दो पुलिसकर्मियों के बीच हुई इस मारपीट की घटना की त्वरित सूचना देने के बाद धनबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर नशे में धुत ट्रैफिक जवान को फिलहाल धनबाद थाने ले गई है. वहीं झड़प किस बात को लेकर हुई इसकी पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई. मौके से हिरासत में लिए गए ट्रैफिक जवान को थाने में पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Pathardih Coal Washery Accident: पाथरडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, वेल्डिंग...

Pathardih Coal Washery Accident: झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर घायल हो गए।...

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित...

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लेने और आवास उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में धनसार थाना...

Mithila Makhana Export: बिहार का मिथिला मखाना अब ग्लोबल मार्केट में,...

Mithila Makhana Export: बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना अब स्थानीय तालाबों और जल क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा...