Pathardih Coal Washery Accident: पाथरडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, वेल्डिंग मशीन फटने से 3 मजदूर घायल

Pathardih Coal Washery Accident: झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे में एक मिस्त्री और एक हेल्पर की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। वहीं, तीसरे घायल मजदूर का इलाज चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। हादसे के बाद मजदूर नेता ने ठेका कंपनी पर कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मशीनों के उचित रखरखाव नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।

वेल्डिंग के दौरान अचानक फटी मशीन

जानकारी के अनुसार, पाथरडीह कोल वाशरी में एसीबी कंपनी के पेटी ठेकेदार आरके कंस्ट्रक्शन की ओर से बीसीसीएल के निर्माण कार्य से संबंधित काम कराया जा रहा था। इसी दौरान मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन फट गई। विस्फोट की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद वाशरी परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई।

दो गंभीर घायलों को एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया

हादसे के बाद स्थानीय मजदूरों और कंपनी के अधिकारियों ने सभी घायलों को तत्काल चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद एक मिस्त्री और एक हेल्पर की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल मजदूर का इलाज चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

ठेका कंपनी पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

घटना के बाद मजदूर नेता नीताई महतो ने ठेका कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि कार्यस्थल पर इस्तेमाल होने वाली मशीनों का उचित रखरखाव नहीं किया जाता है और मजदूरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं। उन्होंने हादसे की जांच कराने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Pathardih Coal Washery Accident

मजदूरों में भी दिखा आक्रोश

हादसे के बाद मजदूरों में भी नाराजगी देखने को मिली। मजदूरों का कहना है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना और मशीनों की नियमित जांच करना बेहद जरूरी है। मजदूरों के मुताबिक, समय रहते मशीनों की जांच और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तो इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है। फिलहाल हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों के रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Pathardih Coal Washery Accident 1

यह भी पढ़ें: Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित दंपति के आवास पर इश्तिहार चस्पा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...