न्यायिक हिरासत से छूटे दो बंदियों की सड़क हादसे में मौत

पसरा मातम

गिरिडीह: जेल से सात माह बाद घर लौट रहे दो बंदियों की सड़क हादसे में मौत हो गयी.

बुधवार दोपहर डुमरी रोड के पीरटांड़ थाना के कुम्हारलालो और नारायणपुर गांव के पास यह दुर्घटना घटी है.

जिसमें निमियाघाट थानाक्षेत्र के रोशनसिंहा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश साहू और 55 वर्षीय मंगल महतो की मौत हो गयी.

इस न्यायिक हिरासत से छूटे के साथ इनका तीसरा साथी रेवत महतो भी जेल से मुक्त हुए हैं. जो कि दूसरी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे.

घर आने के दौरान सुरेश और मंगल की मोटरसाइकिल नारायणपुर मोड़ के पास कंटेनर से जा टकरायी.

जिससे घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गयी. इस दौरान अलग मोटरसाइकिल पर सवार रेवत महतो के हो-हल्ला करने पर

स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीरटांड़ पुलिस को घटना की जानकारी दी.

जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जहां से दोनों के शवों को ऑटो में भरकर पीरटांड़ थाना लाया गया.

जहां मृतकों के परिजन भी पहुंचे और विलाप करने लगे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को

पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

न्यायिक हिरासत से छूटे

बताते चलें कि दोनों मृतक और रेवत सात माह पहले एक सांप्रदायिक दंगे के केस में न्यायिक हिरासत में थे.

रिपोर्ट- आशुतोष श्रीवास्तव 

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...