गिरिडीह में तालाब में डूबने से दो सगे भाई की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गिरिडीह. डुमरी प्रखंड के कल्हाबार पंचायत के तेलखरा में तालाब में डूबने से दो सगे भाई की मौत हो गयी। दोनों अपने मामा के घर शादी समारोह में भाग लेने तेलखरा आये थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गिरिडीह में तालाब में डूबने से दो सगे भाई की मौत

जानकारी के अनुसार, बगोदर के गुरगुरिया टांड़ निवासी चन्द्रिका साव की पत्नी टुनुआ देवी अपने दोनों बेटे आशीष कुमार और छोटु कुमार के साथ तेलखरा अपने मौसेरा भाई प्रकाश साव के घर शादी समारोह में आयी थी। शुक्रवार की दोपहर आशीष और छोटू अपनी मां और घर की अन्य महिलाओं के साथ स्नान करने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में गये थे। इसी दौरान एक भाई डुबने लगा तो यह देख दूसरा भाई उसे बचाने गया और दोनों डूबने लगे।

Elite institute 5 22Scope News

दोनों को डूबते देख साथ स्नान कर रहे गांव के अन्य बच्चों ने तालाब में स्नान कर रही महिलाओं को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही गांव के लोग वहां जमा हुए और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और तत्काल एक एम्बुलेंस से डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशीष कुमार 16 वर्ष एवं छोटु कुमार 15 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिये बगैर दोनों बच्चों के शव को अपने घर बगोदर ले गये।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!