Dhanbad : Crescent International School के दो छात्रों ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2024 प्रतियोगिता के टॉप 100 में बनाई जगह…

Dhanbad : Crescent International School , गोविंदपुर के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि कक्षा 10-A के छात्रों असद इब्राहिम और कुल कुमार ने प्रतिष्ठित आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2024 में अपनी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से सीबीएसई पटना ज़ोन के टॉप 100 में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, संघर्ष और गणित के प्रति उनकी गहरी रुचि का प्रमाण है।

Crescent International School : निदेशक का संदेश:

“असद और कुनाल की इस अद्भुत सफलता के लिए मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं। आपके प्रयास और समर्पण ने विद्यालय को गर्वित किया है। यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि यदि किसी कार्य को समर्पण और मेहनत से किया जाए, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। आप दोनों का भविष्य उज्जवल हो!” – ईसा शमीम, निदेशक

Crescent International School – प्रधानाचार्या का संदेश:

“असद और कुनाल की इस सफलता ने हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया है। आपने यह साबित किया कि केवल कठिन मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हम आपके इस मार्गदर्शन से प्रेरित होकर अन्य छात्रों को भी उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेंगे।” – श्रीमती विजेता दास, प्रधानाचार्या

हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता से हम अत्यधिक गर्व महसूस करते हैं। यह उपलब्धि उनके शिक्षकगण और अभिभावकों के अथक सहयोग का परिणाम है। हम सभी विद्यार्थियों से अनुरोध करते हैं कि वे असद और कुनाल से प्रेरणा लें और अपने लक्ष्य की ओर लगातार अग्रसर रहें।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...