चोरी के दो बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

बोकारो: चोरी के दो बाइक के साथ पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया .यह सफलता सेक्टर 6 पुलिस को मिली है.

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 6 बी के टीवी टावर के समीप से विगत दिनों चोरी हुई थी,इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने एक टीम को सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में गठित किया,गठित टीम इसपर नजर बनाए हुए थी,तभी सूचना मिली की दो बाइक चोरी कर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है,सूचना के बाद गठित टीम ने टीवी टावर के समीप छापेमारी कर भोला राम उर्फ भोला डोम, भरत प्रसाद महतो को गिरफ्तार किया.

जो महोड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है पूछताछ के बाद दोनो ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की,जिसके निशानदेही पर पुलिस ने दो बाईकों को बरामद किया.

पकड़े गए अपराधियों के पूर्व के भी अपराधिक इतिहास रहा है. बरामद मोटरसाइकिल में सुपर स्प्लेंडर jh 09U/7880 तथा jh 09AA/5412 शामिल है.दोनो गिरफ्तार चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है!

Ramgarh Naya Mod Giddi Road: ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन, उपायुक्त...

Naya Mod Giddi Road, रामगढ़: नया मोड़ से गिद्दी तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को रामगढ़...

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...