बेरमो (बोकारो) : बालू की हो रही तस्करी पर गोमिया सीओ ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। दोनों जब्त ट्रैक्टरों को कथारा ओपी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। जिसकी जानकारी बोकारो जिला खनन पदाधिकारी को दी गई है।
इस संदर्भ में गोमिया अंचलाधिकारी संदीप कुमार टोपनो ने बताया कि सरोचिंया घाट से अवैध बालू उठाव कर ले जाया जा रहा था, जिसे कथारा स्थित छिलका पुल के आगे पकड़ा गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एनजीटी के तहत बालू उठाव पर रोक लगाई गई है।







