चैनपुर में वज्रपात से बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

चैनपुर. चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से पंकज नगेशिया के नौ वर्षीय पुत्र मोहित नगेशिया की मौत हो गयी, जबकि कई बच्चे घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

चैनपुर में वज्रपात से बच्चे की मौत

मोहित नगेशिया स्कूल छुट्टी होने के बाद अपने घर लौटा था। घर के बाहर वह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी मौसम खराब हुआ और आसमान से वज्रपात गिरा। उस दौरान उसकी मां ममता नगेशिया परिजनों के साथ खेत में काम करने गयी थी। वज्रपात की घटना के बाद मां जब घर लौटी तो बेटा मोहित को गिरा हुआ देखी। बच्चों से पूछने पर पता चला कि वह वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गया है।

ग्रामीण ने मोहित को ले जाकर देहाती इलाज के तहत गोबर में तोप दिया और 108 एंबुलेंस को अस्पताल ले जाने के लिए सूचना दी, परंतु, एंबुलेंस नहीं पहुंची। परिजनों ने एक ऑटो बुक कर मोहित नगेशिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा कि अगर समय पर एंबुलेंस आती तो मोहित की जान बच सकती थी।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...