चैनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, शोक की लहर

चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह दुर्घटना एक यात्री बस और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत के कारण हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार, लुपुंग नवाटोली निवासी अविनाश असुर (पिता- सिलबीरयुस असुर, उम्र 21 वर्ष) और अमित असुर (पिता- अनसेलम असुर, उम्र 27 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चैनपुर से गुमला की ओर जा रहे थे।

चैनपुर अनुमंडल कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रही ‘मूनलाइट’ नामक यात्री बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अविनाश असुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अमित असुर को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं।

इस हृदय विदारक घटना से पूरे चैनपुर क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...